मोटापा को कम करना, वैट लॉस क्यों जरूरी है इसके क्या फायदे हैं

Why Weight Loss is Important ?

समय के साथ लोगों ने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बंद कर दिया है।  जिस वजह से हमने स्वयं बहुत सी बीमारियो को न्यौता दे दिया है। मोटापा को हम ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। हमें ये याद रहे की हमारे शरीर मे ज्यादातर बीमारिया मोटापा के कारण ही होती है।  तो आइए जानते है कि मोटापा क्या है? इसे कैसे कम किया जाए।

मोटापा जब हमारे शरीर मे जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है तो उसे मोटापा कहा जाता है। मोटापा को नापने के लिए हम जिस फॉर्मूले को उपयोग मे लेते है।  उसे हम बी एम आई यानि बॉडी मास इंडेक्स कहते है |
 बी.एम.आई = शरीर का वजन / लम्बाई
Weight / Height Ratio Type
<18.5 कम भार
18.5-24.9 सामान्य भार
25-29.9 अधिक भार
30-34.9 ओबेसिटी क्लास 1
35-39.9 ओबेसिटी क्लास २
>40 ओबेसिटी क्लास ३

मोटापा को कम करना क्यों जरूरी है? / Weight Loss Benifits

 
1- वैट लॉस करने से मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी आंखों की समस्या को ठीक रखा जा सकता है।
२- शरीर में वजन नियात्रित रखने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। और शरीर स्वस्थ रहता है।
३- वजन नियंत्रित रखने से सोरायसिस की समस्या में आराम रहता है।  मुंहासे की समस्या से बचे बी बचे रह सकते है।
४- वजन को नियंत्रित रखने से बेहतर नींद आती है। व्यक्ति मानसिक स्वस्थ रहता है।
५- वैट लॉस का सबसे बड़ा फायदा दिल को होता है । इससे दिल से जुड़ी परेशानी बहुत कम हो जाती हैं।
६- अगर आपके शरीर का वजन नियंत्रण में रहेगा तो आलस कम आता है।  इसके कारण शरीर फुर्तीला मे रहता है।
 ७- वैट लॉस करने से कई तरह की परेशानी में आराम मिल सकता है। जैसे- सांस फूलना, ज्यादा पसीना, खर्राटे, पीठ और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती है।

8-  मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल शामिल है।  दिल के कई रोगों की जड़ भी बढ़ा हुआ फैट हो सकता है।  इसलिए वेट लॉस से पहले फैट लॉस जरूरी है।

वैट लॉस करने के उपाय

1- खाली पेट 1-2 ग्लास गुनगुना पानी पियें जिससे हमारा मेटाबोलिस्म सही रहता है। जिसके कारण वजन घटने में मदद मिलती हैं।  इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।  ये फायदेमंद साबित होगा

२- वजन नियंत्रित रखने के लिए खाने में शुगर युक्त चीजों का कम से कम उपयोग करें। अगर आप खाने में मीठी चीजें कम खायेंगे तो बजन तेजी से कम होता है। मीठी वस्तुएं खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।

३- अगर आपका वजन तेजी से बढ़ता है तो आप फास्टफूड सेवन बिल्कुल ना करे।  फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से बजन तेजी से बढ़ता है।  इसलिए फ़ास्ट फ़ूड खाना तुरंत बंद कर दें।

४- सोने से आधा या एक घंटा पहले फैट फ्री दूध पियें जिससे बजन नही बढ़ता और शरीर स्वस्थ रहता है।  इसलिए आप फैट फ्री दूध का इस्तेमाल करें।

५- ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए । ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक हैं । इसे दिन में कम से कम दो बार पीयें।
६- ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।  फाइबर युक्त भोजन और सब्जी खाने से वजन नियंत्रित रहता है।
७- खाना अच्छे से चवा-चवा कर और धीरे धीरे खाएं । इस तरह खाने से खाना जल्दी पच जाता है। और कब्ज की समस्या नहीं होती ।
 
Disclaimer

इस आर्टिकल में शेयर की गई जानकारी, उपचार के तरीके, और विधि आपकी जानकारी और बचाव के लिए है।  कायाबज.इन इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता । ये जानकारी और सुझाव मात्र शिक्षित करने के लिए हैं। इस तरह की कोई भी उपचार और दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें ।

One thought on “मोटापा को कम करना, वैट लॉस क्यों जरूरी है इसके क्या फायदे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *