Symptoms of Heart Problem-हृदय रोग
दिल शरीर का वह हिस्सा है। जिसके बिना शायद जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हृदय व्यक्ति के शरीर में छाती के बीच थोडा सा दाईंओर होता है। यह सभी व्यक्ति में सिर्फ एक होता है। हमारा दिल एक दिन में एक लाख बार धडकता है, एक मिनट में 60-90 बार। ह्रदय के द्वारा ही हमारे शरीर में ऑक्सीजन प्रत्येक हिस्से तक पहुँच पाती है। क्योकि ह्रदय हमारे द्वारा ली गयी ऑक्सीजन फेफड़ों से होते हुए हमारे खून में मिल तो जाती हैं।
किन्तु इस ऑक्सीजन युक्त खून को हमारे शरीर में ह्रदय ही प्रवाहित करता है। यही कारण है की हमें अपने ह्रदय को स्वस्थ्य रखना चाहिए। किन्तु आज लोगों की लाइफस्टाइल बहुत ख़राब हो गयी है। जिस कारण हर उम्र के लोगों को ह्रदय रोगों ने घेर लिया है तो आइये जानते है ह्रदय रोगों के बारे में..
हृदय रोग- Heart Disease
- हार्ट फेलियर
- कोरोनरी हृदय रोग
- हार्ट अटैक
- कार्डियोमापेथी
- हार्ट बर्न
- रूमैटिक हृदय रोग
- हाइपरटेंसिव हृदय रोग
- जन्मजात दिल में छेड़ होना
- बाहरी धमनी की बीमारी
लक्षण- Symptoms of Heart Disease
- अगर छाती में तेज बेचैनी हो तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।
- तलवो और एन्कल्स में सूजन का मतलब है कि आपके हृदय में ब्लड का सेर्कुलेसन ठीक से नहीं हो पा रहा हैं।
- सांस लेने में दिक्कत हार्ट फ़ैल होने का एक बड़ा लक्षण है।
- थकान या कमजोरी भी हृदय रोग का लक्षण हो सकता है।
- अधिक मात्र में पसीना आना भी हृदय रोग का कारण हो सकता है।
- दर्द और परिपूर्णता महसूस होना भी हृदय रोग का लक्षण है।
- चक्कर आना या सर घूमना भी ह्रदय रोग का लक्षण हो सकता है।
- सीने में जकडन होना भी एक कारण है।
- दिल की धड़कन का अनियमित होना भी दिल के रोग का एक बड़ा लक्षण है।
- सांस फूलने पर भी तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
हृदय रोग होने के कारण –
- शरीर में कोलेस्ट्रोल के बढ़ जाने के कारण दिल की बीमारी हो जाने का खतरा बढ़ जाता है।
- ज्यादा शराब पीना हृदय रोग को जन्म दे सकता है।
- उम्र के साथ धमनियाँ कमजोर होने लगती हैं। धमनियाँ कमजोर होने से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।
- ज्यादा तेलीय खाना खाने के कारण हृदय रोग का खतरा बहुत ही तेजी से बढ़ता है।
- हाई ब्लडप्रेसर से हृदय को अघात पहुँच सकता है।
- अनियमित सुगर भी हृदय को फ़ैल या हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
- जीवन ये भागदौड़ और तनाव लेना । ये भी हार्ट अटैक का कारण हो सकता है।
- धुम्रपान करना भी हृदय रोग को बढ़ावा देता है।
- मोटापा बढ़ जाने के कारण हृदय रोग तेजी से बढ़ता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में शेयर की गई जानकारी, उपचार के तरीके, और विधि आपकी जानकारी और बचाव के लिए है। कायाबज.इन इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता । ये जानकारी और सुझाव मात्र शिक्षित करने के लिए हैं। इस तरह की कोई भी उपचार और दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें ।
One thought on “हृदय रोग होने के कारण और हृदय रोग के लक्षण”